चैन की सांस लेगा बचपन, जब हम पहचानेंगे तुरंत निमोनिया के लक्षण सांस अभियान 12 नवंबर से

आगर – मालवा, 11 नवंबर/ कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आगर मालवा जिले में 12 नवंबर से 28 फरवरी तक सांस अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारी निमोनिया के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है, ताकि बच्चों में निमोनिया के लक्षण होने पर उसकी तत्काल पहचान कर समुचित उपचार प्रदान करना। अभियान का शुभारंभ समारोह 12 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से जिला चिकित्सालय आगर में आयोजित होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निमोनिया एक गंभीर बीमारी है। जो 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। बच्चों में निमोनिया के लक्षण होने पर माता-पिता घरेलू उपचार में समय ना गवाएं तथा लक्षण की पहचान करते हुए तुरंत बच्चों का उपचार करवाएं, इसके लिए गतिविधियां जिले में आयोजित कर निमोनिया के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित किया जायेगा।
निमोनिया के लक्षण
बच्चे में खांसी और जुकाम का बढ़ना, तेजी से सांस लेना, छाती का नीचे धंसना, तेज बुखार रहना आदि लक्षण हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live