जिले में जल के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु व्यापक स्तर पर हो रहे कार्य…

आगर-मालवा

कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन मे आगर-मालवा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य व्यापक स्तर पर किये जा रहे हैं। जिले में पानी की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए यह अभियान 30 जून 2025 तक संचालित रहेगा। अभियान के माध्यम से जिलेभर में जल संरचनाओं के निर्माण, मरम्मत, गहरीकरण एवं साफ-सफाई के कार्य जनसहभागिता से किये जा रहे है। जिससे जल स्त्रोतों में वर्षा का पानी अधिक संग्रहित होगा तथा जिले का वाटर लेवल बढ़ेगा व पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live