कलेक्टर ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा |

आगर-मालवा  | कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह द्वारा जिले में चल रहे जलगंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में अभियान अंतर्गत हैंडपंप के पुनर्भरण संरचना हेतु लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही न करने वाले नगर पालिका अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि रोकने संबंधी कार्यवाही के लिये पी ओ डूडा को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग के समस्त तकनीकी अमले को समय सीमा में खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज संरचना, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण , जीर्णोद्धार कार्य समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया ।साथ ही जनपद पंचायतों उपयंत्री एवं एपीओ को खेत तालाब निर्माण के लक्ष्य अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के समस्त तहसीलदार को समय-सीमा में अमृत सरोवर एवं अन्य विभागों के तालाबों एवं जल संरचना का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर  सिंह ने जलसंसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारियों अभियान अंतर्गत अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे,ईई आर ई एस अभिषेक यादव , पी ओ मनरेगा डॉ मनोज कुमार शर्मा,जन संपर्क अधिकारी ,सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, पी ओ डूडा पवन कुमार फूलफकिर, समस्त सहायक यंत्री मनरेगा, एपीओ मनरेगा, समस्त सहायक लेखाधिकारी मनरेगा तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live