मारू परिवार की महिला ने मरणोपरांत किए नेत्रदान , आगर का यह 11 वा नेत्रदान |
आगर मालवा । आगर जिले में भारत विकास परिषद शाखा के प्रोत्साहन से 11 वा नेत्रदान संपन्न हुआ , यहां घाटी नीचे निवासी संजीव मारू व पप्पू मारू की माताजी स्व कमलाबाई का मंगलवार को स्वर्गवास हो गया था , जिसके बाद परिजनों द्वारा अपनी माताजी के नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की गई , जिसपर भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ संदीप चोपड़ा , कैलाश माहेश्वरी की तत्परता एवं ओमप्रकाश गर्ग के विशेष सहयोग से टेक्नीशियन अजय यादव व लखन यादव द्वारा नेत्रदान को प्रक्रिया संपन्न की गई , टीम द्वारा दोनों नेत्रों के काॅर्निया को निकाल कर संकलन केंद्र इंदौर भेजा गया , जहां अब इस कार्निया से लोगों के जीवन का अंधकार दूर होगा , भारत विकास परिषद शाखा आगर ने स्व कमलाबाई की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए इस दुःख की घड़ी में मारू परिवार को नेत्रदान करने का साहसिक निर्णय लेने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवं जनसामान्य से इस परोपकार के कार्य में सहयोग करने की विनम्र अपील की है,