महेश नवमी पर नगर मे निकला चल समारोह |
आगर मालवा। बुधवार को सुबह माहेश्वरी भवन से समाज जनो ने नगर के विभिन्न मार्गो से चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह का जगह जगह स्वागत भी किया गया। वही हॉटपुरा में श्रीजी ज्वेलर्स पर सभी को कोल्ड ड्रिंक ठंडा जल पान करवाया गया।
वही युवा मंडल की ओर से नगर के मुख्य सराफा बाजार चौराहे पर गिरिराज लड्डा, बृजेश मूंदड़ा ,अभिषेक मूंदड़ा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।उसके उपरांत भगवान महेश की पूजा समाज जनों द्वारा की गई। महेश वंदना शर्मिला गिलड़ा, दीपा अटल, प्राची अटल के द्वारा बोली गई। मंच पर समाज के अध्यक्ष राम प्रसाद अटल, गिरिश मालानी, विपिन मूंदड़ा, हरि बल्लभ मूंदड़ा, मुरलीधर मालानी, महेश गिलड़ा, राधेश्याम मालानी, मांगीलाल मेहरा ओर समाज के वरिष्ठजन विराजमान थे। सभी का शाल श्रीफल और जयमाला से स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनय मालानी ने किया। महिला मंडल की अध्यक्ष शिरोमणि गिलड़ा द्वारा सभी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और युवा मंडल की प्रतियोगिता के अध्यक्ष शरद मालानी द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण किए गए। जिसमें शैक्षणिक समिति राधा रमन गिलड़ा, विजय, नैना अटल, कल्पना गिलड़ा, प्रोफेसर नंदकिशोर मालानी, रमेश अटल मौजूद थे। स्वर्गीय पवन मालानी की स्मृति में सभी उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सहभोज का आयोजन सचिन सोडाणी, राम गिलड़ा, विजय मालानी के सानिध्य में करवाया गया। जानकारी श्रीकांत गिलड़ा मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।