लिप्रतिभावान खिलाड़ियों केये सुनहरा अवसर, टैलेंट सर्च कार्यक्रम 17 जून को |

आगर-मालवा  – मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित वाटर स्पोटर्स खेल अकादमी में प्रवेश के लिये खिलाड़ियो का टैलेंट सर्च कार्यक्रम 17 जून, को प्रातः 07 बजे से नवीन इंडोर हॉल स्टेडियम परिसर बस स्टेण्ड आगर में आयोजित किया जा रहा है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी बालक/बालिका जिनकी उम्र 08 वर्ष से अधिक एवं 14 वर्ष से कम हो ऐसे खिलाड़ी वाटर स्पोटर्स, की सेलिंग विधा में ट्रायल देकर अकादमी में चयन पाने का अवसर प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए रेमसिंह चौहान मो.न. 9584665459 ,श्री पवन उचाडिया मो. न. 88715-14715 एवं कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते है। जिले के खिलाड़ियों से आग्रह है कि अधिक-अधिक संख्या में टैलेंट सर्च में सहभागिता करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live