सिविल डिफेंस वालेंटियर को बाढ़ से बचाव सहित अन्य जानकारी दी |

आगर-मालवा । आगामी मानसून को देखते हुए जिला सेनानी होमगार्ड के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में होमगार्ड एवं एसडीईआएफ़ जवानों द्वारा शुक्रवार को 40 सिविल डिफेंस वालेंटियर को बाढ़ से बचाव तकनीक,उपकरण ,राफ्ट्स इत्यादि के साथ ही आंतरिक सुरक्षा के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा के बारे में तथा सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हवाई हमले के दौरान सायरन की जानकारी, ब्लैक आउट भीड़ को नियंत्रण करना, खोज व बचाव कार्य का मॉक ड्रिल, घायलों को पट्टी बाधना, उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने की आकस्मिक विधियों के बारे में तथा सी पी आर की जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live