असाक्षरों के चिन्हांकन सर्वे हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन |
आगर मालवा । उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला मिशन प्राधिकरण जिला आगर मालवा में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जिसमे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता श जितेंद्रसिंह सेगर अतिरिक्त मुख्यकार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत जिला आगर मालवा के द्वारा की गई एवं आर.सी.खंदार जिला शिक्षा अधिकारी जिला आगर मालवा के द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा 2011 के जनगणना अनुसार 1,22,953 असाक्षरों को NILP ऐप पर संस्था प्रधानों एवं नोडल अधिकारी के द्वारा दर्ज करवाना सुनिश्चित करें ऐसे निर्देश दिए गए साथ ही एम.के. जाटव जिला परियोजना समन्वयक व प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 25 जून 2025 तक शत प्रतिशत असाक्षरों का सर्वे कार्य पूर्ण करे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी , साथ ही मंगलेश सोनी जिला समन्वयक राज्य स्तर प्राप्त असाक्षरोंका सर्वे, नोडल अधिकारी के दायित्व एवं अन्य बिंदुओं ओर निर्देशित किया गया पीपीटी का संचालन अंतिम खंदार द्वारा संचालन किया गया जिले कबीआरसीसी, बीएसी,जनशिक्षक ब्लॉक सह समन्वयक साक्षरता , संकुल सह समन्वयक साक्षरता एवं जनशिक्षक समस्त प्रतिभागी उपस्थित थे ।