मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल भाजपा संगठन की बैठक संपन्न।
बड़ोद |
आगर जिले के बड़ोद में मेला ग्राउंड स्थित बीआरसी भवन में प्रदेश भाजपा मंडल के निर्देशानुसार संकल्प सभा का आयोजन किया गया।सभा संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश कुंभकार ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगामी 21 जून को प्रत्येक बुध स्तर पर योग दिवस मनाना है साथ ही 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर जयंती तक प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना है और 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक बूथ स्तर एवं मंडल स्तर पर काला दिवस मानना है
अंत में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल को लेकर उपलब्धियां सुनते हुए संकल्प सभा के भाषण के बिंदु को पढ़कर और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया कि आने वाले समय में संगठन के निदेशक अनुसार जो भी आवश्यक कार्य हो वह हमें पूर्ण करना है,,
इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष सूरज सिंह परिहार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी भाजपा नेता चंद्र शर्मा विक्रम सिंह,सहित सभी पदाधिकारी गण सभी बू त अध्यक्ष गण सभी पूर्व पदाधिकारी सरपंच गण जनप्रतिनिधि उपस्थित थे अंत में आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री विपिन चौहान ने किया और कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री कमल श्रीमॉल ने किया,,,