जिला जनसम्पर्क कार्यालय आगर-मालवा, म.प्र. |

केन्द्रीय पर्यवेक्षण दल द्वारा जिले में जल शक्ति अभियान, केच द रेन के कार्यां की समीक्षा बैठक ली

आगर-मालवा |  जिला आगर मालवा में जल शक्ति अभियान, केच द रेन के तहत पर्यवेक्षण हेतु केंद्रीय नोडल अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव एवं तकनीकी सहायक केएल प्रदीप द्वारा बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहे।

केंद्रीय नोडल अधिकारी द्वारा सर्व प्रथम कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में जल शक्ति अभियान से संबंधित विभागों के विभाग प्रमुखों की परिचयात्मक बैठक ली गई। बैठक में केंद्रीय नोडल अधिकारी द्वारा जल संरक्षण के कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं अगले तीन दिवस की कार्य योजना पर निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् पानी की बूंद-बूंद सहेजने के कार्य व्यापक स्तर पर हो, जो कार्य जिले में चल रहे है, उनकी पोर्टल पर एन्ट्री की जाए, जिससे की जिले की रैकिंग अच्छी रहे। डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा समस्त विभागों के जल संरक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में अपर कलेक्टर  आरपी वर्मा, ईईपीएचई मुकेश खत्री, डीसी एसबीएम पवन स्वर्णकार, जनपद सीईओ मोहनलाल स्वर्णकार, जनपद आगर के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live