केन्द्रीय पर्यवेक्षण दल द्वारा जिले में जल शक्ति अभियान, केच द रेन के कार्यों का पर्यवेक्षण |

आगर-मालवा |  जिला आगर मालवा में जल शक्ति अभियान, केच द रेन के तहत पर्यवेक्षण हेतु केंद्रीय नोडल अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव एवं तकनीकी सहायक केएल प्रदीप द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों में जल शक्ति अभियान एवं केच द रेन के कार्यां का पर्यवेक्षण किया गया।
केन्द्रीय दल द्वारा सर्वप्रथम नगरीय निकाय आगर द्वारा किये जा रहे रातडिया तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत पालखेड़ी के ग्राम कांकर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पेयजल प्रबंधन का कार्य, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत बने ग्रे-वाटर प्रबंधन के तहत बनी सोख पीट संरचना एवं मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत तालाब का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय दल द्वारा ग्राम पंचायत रामपुरा भूंडवास में मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्य डग वेल रिचार्ज, तालाब, तालाब जीर्णोद्धार, अमृत सरोवर के कार्य का पर्यवेक्षण किया गया। केन्द्रीय दल द्वारा जनशक्ति केन्द्र आगर का भी निरीक्षण किया गया।
पर्यवेक्षण के समय जिले से परियोजना अधिकारी मनरेगा डॉ. मनोज कुमार शर्मा, ईईपीएचई मुकेश खत्री, डीसी एसबीएम पवन स्वर्णकार, जनपद सीईओ मोहनलाल स्वर्णकार, जनपद आगर के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव , रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live