ग्राम कांकर में केन्द्रीय दल के समक्ष प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा वाटर सेम्पल टेस्ट का परीक्षण किया |
आगर-मालवा | जिले में जल शक्ति अभियान, केच द रेन के तहत पर्यवेक्षण हेतु केंद्रीय नोडल अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव एवं तकनीकी सहायक केएल प्रदीप द्वारा बुधवार को ग्राम कांकर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्रीय दल के समक्ष ग्राम की प्रशिक्षित महिलाओं के द्वारा वाटर सेम्पल टेस्ट का परीक्षण किया गया।
पी. एच. ई. विभाग के द्वारा वाटर फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से प्रशिक्षित महिला देवबाई, जस्सूबाई रेखाबाई संतोष बाई ने पानी का पी. एच. मान का टेस्ट लगा कर पानी की गुणवात्ता जांची गई है। प्रचार प्रसार गतिविधि के अंतर्गत पी. आर. ए. गतिविधि मे ग्राम का नजरिया नक्शा ग्रामीण महिलाओ के द्वारा तैयार कर उसके बारे मे विस्तृत समझाया गया है। केन्द्रीय दल द्वारा महिलाओं के कार्य की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर ईईपीएचई मुकेश खत्री, परियोजना अधिकारी मनरेगा डा मनोज कुमार शर्मा,डीसी एसबीएम पवन स्वर्णकार, जनपद सीईओ मोहनलाल स्वर्णकार, जनपद आगर के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं उपस्थित रहे।