जिला जेल में नशामुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन |
आगर-मालवा | कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज जिला जेल मे नशा मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत मद्यनिषेध माह अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जेल के बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री राजू अहिरवार द्वारा शपथ दिलवाई गई। साथ ही स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नशामुक्ति का वातावरण निर्मित किया। इस मौके पर संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज के विकास में बाधा बनता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति के लिए शपथ पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें सर्वप्रथम हस्ताक्षर जेल अधीक्षक श्री जी.एल. औसारी एवं समस्त जेल प्रहारी स्टॉफ तथा बंदियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये । कार्यकम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री भरत विजयपुरिया एवं जेलप्रहारी भी उपस्थित रहें ।