सुसनेर नगर परिषद के सीएमओ ओपी नागर को मिला बड़ोद नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार।
बड़ोद |
प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत सुसनेर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ओपी नागर को बड़ोद नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें अस्थायी व्यवस्था के रूप में सौंपी गई है, जब तक कि बड़ोद के लिए स्थायी सीएमओ की नियुक्ति नहीं हो जाती।
ओपी नागर वर्तमान में सुसनेर में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं और अब उन्हें दो नगर परिषदों की जिम्मेदारी संभालनी होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ओपी नागर का प्रशासनिक अनुभव और कार्यप्रणाली को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है
बडौद नगर परिषद में पिछले कुछ समय से सीएमओ पद रिक्त चल रहा था,जिससे विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों में बाधा आ रही थी। अब ओपी नागर के प्रभार संभालने से उम्मीद की जा रही है कि नगर परिषद के कार्यों में तेजी आएगी और जनसेवाओं में सुधार होगा।
वहीं नवागत सीएमओ नागर द्वारा पदभार ग्रहण कर नगर वासियों की मूल भूत सुविधाएं जैसे जल व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और स्वच्छता को लेकर लोगों से जन सहयोग की अपील की है।
