दामिनी ऐप से मिलेगी आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी |

आगर मालवा। दामिनी एप आकाशीय बिजली गिरने से पहले चेतावनी देने के लिए उपयोगी है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो आपको आस-पास होने वाली बिजली की गतिविधि के बारे में जानकारी देता है. यह ऐप पूरे भारत में बिजली की गतिविधियों की निगरानी करता है। यदि आपके क्षेत्र में 20 किमी से 40 किमी के दायरे में बिजली गिर रही है, तो यह आपको जीपीएस अधिसूचना द्वारा सचेत करता है। यह अगले 40 मिनट के लिए वैध स्थान पर बिजली गिरने की चेतावनी भी प्रदान करता है।यह ऐप आपको आकाशीय बिजली से होने वाले खतरों से बचाने में मदद करता है। दामिनी ऐप को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से दामिनी ऐप डाउनलोड कर ले। जिससे कि आकाशीय बिजली की पूर्व सूचना मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live