आकाशीय बिजली गिरने से दो की मृत्यु, दो घायल |
कलेक्टर ने मृतको को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने एवं घायलों का उपचार करवाने के दिए निर्देश
आगर मालवा । गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे आगर रोड स्थित माधव विलास क्षेत्र के पास आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम लोलकी निवासी दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई एवं दो व्यक्ति घायल हुए है। उक्त दुर्घटना में लखन सिंह पिता गोविंद सिंह सोंधिया (35 वर्ष) व कमल सिंह पिता नेंनसिंह सोंधिया (33 वर्ष) दोनों निवासी लोलकी की मृत्यु हुई है तथा मानसिंह पिता प्रेमनारायण सोंधिया (25 वर्ष) व विशाल पिता शिवनारायण पाटीदार (25 वर्ष), दोनों निवासी लोलकी घायल हुए है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इस संबंध में एसडीएम सुसनेर को मृतक को राजस्व परिपत्र 6- 4 के तहत 4 – 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता शीघ्र स्वीकृति करवाने तथा घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए है।
