म.प्र.जनअभियान परिषद् ने मनाया स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम |
आगर-मालवा |
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला आगर मालवा द्वारा 4 जुलाई 2025 को स्थानीय शासकीय नेहरू महाविद्यालय आगर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चरण के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगर विधान सभा के विधायक मधु गहलोत, शासकीय नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डीपी चतुर्वेदी , गौ-अभ्यारण के संरक्षक विक्रम सिंह परिहार एवं संभागीय समन्वय शिवप्रसाद मालवीय ,ब्रह्माकुमारी आश्रम से सुश्री किरण दीदी जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा एवं देवकरण मीणा उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं भूमिका जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा द्वारा रखी गई एवं उनके द्वारा बताया गया कि आज ही के दिन 4 जुलाई 1997 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नींव रखी गई थी एवं स्थापना की गई जो आज पूरे मध्य प्रदेश में जन अभियान परिषद का नेटवर्क समाज कार्य के लिए तैयार है। पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजन हो रहा है वही महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो एवं छात्रों की सराहना की गई वहीं गो अभ्यारण संचालक विक्रम सिंह परिहार द्वारा जैविक खेती एवं गाय के पालने के लिए जोर दिया गया दिया गया । संभागीय समन्वयक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आज ही के दिन जन अभियान परिषद की नींव रखी थी जो आज पूरे वट वृक्ष के रूप में पूरे मध्य प्रदेश में समाज कार्य के लिए अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से कार्यक्रम संचालित हो रहे है जैसे नवांकुर, प्रस्फुटन, संवाद,समृद्धि ,सृजन मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कार्यक्रम के द्वारा मध्य प्रदेश में जन अभियान परिषद के माध्यम से समाज कार्य को नीचे तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि विधायक मधु जी गहलोत द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी गई साथ ही आगर को उत्कृष्ट विधानसभा के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य देकर सभी के सामने जनसहयोग एवं जन भागीदारी से कार्य करने की अपील की गई एवं शासन की योजनाओं को नीचे तक ले जाने का आग्रह किया गया। आपके द्वारा कहा गया की समसत छात्रों को एक दिवस का भ्रमण करवाया जायेगा । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की सराहना की गई इस अवसर पर शासकीय नेहरू कॉलेज एवं जन अभियान परिषद का समस्त स्टॅाफ उपस्थित रहें । परिषद का नेटवर्क समस्त प्रस्फुटन ,नवांकुर संस्थाऐं , सीएमसीएलडीपी छात्र परामर्शदाता उपस्थित रहे कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत 151 पौधे का पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा द्वारा किया गया एवं स्वैच्छिकता की शपथ प्राचार्य डीपी चतुर्वेदी जी द्वारा दिलाई गई। जल गंगा संर्वधन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश में किये गये कार्ये का वीडियो, जन अभियान परिषद कें उपाध्यक्ष महोदय मोहन नगर द्वारा विडियो के माध्यम से परिषद की स्थापना दिवस , सराहनीय कार्यो की बधाई दी गई एवं म.प्र.जन अभियान परिषद की योजनाओं की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। संचालन सत्यनारायण सोनी विकासखंड समन्वयक द्वारा किया गया और आभार विकासखंड समन्वयक नलखेड़ा प्रकाश चंद शर्मा द्वारा किया गया।स्वागत की व्यवस्थाऐं विकासखंड समन्वयक बडौद मदनलाल मालवीय के द्वारा की गई। कार्यक्रम में पावरपाईंट प्रेजेंटेशन ऑपरेटर पल्लवी यादव, सुनील मालवीय ने किया। कार्यक्रम में तनोडिया सेक्टर प्रभारी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दिनेश तिवारी व शिवनारायण आर्य का भी योगदान रहा।
