लटक मत टपक जाएगा, प्रायवेट बसों पर लटक कर जा रही सवारी |

आगर मालवा। आगर सारंगपुर रोड पर चलने वाली प्रायवेट बसों मे इस समय गाड़ी मालिक सवारी अवरलोड कर लेजा रहे हे। आगर बस स्टेण्ड से लेकर छावनी नाके तक बस को भेड़ बकरियो की तरह सवारी को बिठाते हे। अधिक सवारी हो जाने के बाद, कई सवारी को बस के गेट पर खडे कर बहार तक जुलते हुए देखा जा सकता हे। ऐसे मे अगर गलती से भी दुर्घटना हो जाति हे तो दोषी कौन होगा, जहाँ लटक मत टपक जाएगा,, कहते हुए राहगीर आवाज भी लगाते हुए चल रहे थे।

जुम्मेदार नहीं देते ध्यान – प्रायवेट बस संचालक अपनी मनमानी करते हे लेकिन इसको लेकर जिले का परिवहन विभाग कोई ध्यान नहीं देता, जांच के नाम पर कुछ समय मुहीम चला कर कार्यवाही जरूर करता हे। लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं की जाति, ऐसे मे अब ये तस्वीर विभाग को ठेंगा दिखा रही हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live