जिला स्तरीय एनआईसी कक्ष से जिले की लाडली बहनों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
आगर मालवा –
मान.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज ग्राम नलवा जिला उज्जैन से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में जुलाई माह की मासिक आर्थिक सहायता राशि 1250 सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। जिला स्तरीय एनआईसी कक्ष से जिले की लाडली बहनों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
