दस्तक अभियान 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक |

आगर मालवा |
 जिले में दस्तक अभियान 22 जुलाई से 16 सितंबर 2025 तकआयोजित होगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता पूर्वक आयोजन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अभियान में आंगनवाडी केन्द्र पर संचालित होकर 05 वर्ष से कम उम्र बच्चों की स्कीनिंग कर उपचार प्रदान किया जावेगा एवं छुटे हुवे बच्चों को दस्तक दल द्वारा घर पर जाकर अभियान की सेवाए प्रदान की जावेगी। उक्त प्रशिक्षण संभाग स्तर कपील यति संभागीय समन्वयक एनिमियाँ मुक्त भारत एविडेंस एक्शन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नरेन्द्र सिह परिहार के द्वारा संयुक्त रूप से मैदानी स्तर के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में सिविल सर्जन डॉ मनीष कुरील जिला कार्यक्रम प्रबंधक  राकेश चौहान, व्हीसीसीएम  अविनाश गेहलोत, आरआईडीएम  शंकर बलवनतिया उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live