अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्ग वैष्णव परिषद स्थापना दिवस पर भक्ति संगीत संध्या का हुवा आयोजन |
आगर मालवा। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्ग वैष्णव परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिला परिषद, युवा परिषद एवं वैष्णव परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक भक्ति संगीत संध्या का भव्य आयोजन अस्तल मंदिर परिसर में किया गया।
इस अवसर गोस्वामी प्रतीक्षा बेटी कामवन-मुंबई विशेष रूप से कार्यक्रम मे पहुंची। उनकी अगवानी वैष्णव समाज के सदस्यों द्वारा की गई। उन्हें श्रीबालकृष्ण लाल की हवेली में ले जाया गया, जहां उन्होंने श्रीबालकृष्ण लाल प्रभु को हिंडोले में झुलाया तथा भव्य आरती कि गई।
इसके पश्चात भजन-कीर्तन करते हुए वैष्णवजन उन्हें कार्यक्रम स्थल अस्तल मंदिर लेकर पहुंचे।जहा सर्वप्रथम महाप्रभु श्रीमद वल्लभाचार्य की छवि पर ऊपरना उड़ाया तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
महिला परिषद की अध्यक्ष दीपाली पालीवाल एवं वंदना पालीवाल ने प्रतीक्षा बेटी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ आए लालाजी का स्वागत रामचंद्र सोनी, कृष्णदास पालीवाल, प्रदीप मेठी, प्रवीण मुंदड़ा, राजेंद्र शर्मा,सचिन सोडाणी, सेलू सुरजन, गोविंद शर्मा गुरु, रामप्रसाद अटल, जुगल अटल एवं बृजेश पालीवाल सहित अन्य वैष्णवजनों ने किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ मे झलक अटल के मार्गदर्शन में बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य से हुआ। प्रतीक्षा बेटी ने अपने मधुर स्वरों में सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में रसीया गायन हुआ, जिस पर श्रद्धालुजन भावविभोर होकर झूम उठे।
इस आयोजन में आगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वैष्णवजन उपस्थित रहे और इस अलौकिक संध्या का रसपान किया।कार्यक्रम पश्चात महिला परिषद की ओर से प्रतीक्षा बेटी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं उनके साथ आए लालाजी का स्वागत वैष्णव परिषद के सदस्यों द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन तृप्ति मुंदड़ा द्वारा किया गया। तथा आभार प्रदर्शन कनिका अटल ने किया। उक्त जानकारी परिषद के सचिव प्रमोद जोशी द्वारा दी गई।