बोल बम नारो के साथ नगर तनोड़िया से उज्जैन के लिए निकली कावड़ यात्रा |

तनोड़िया |

जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
तनोड़िया – श्रावण माह की द्वितीय सोमवार को तनोड़िया नगर से हर वर्ष की तरह जय शिव कावड़ यात्रा संघ के द्वारा तनोडिया से उज्जैन महाकालेश्वर के लिए सैकड़ो की संख्या में भोले के भक्त हाथ में कावड़ लेकर निकले! यात्रा सोमवार को सनातन चौक स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर से बाबा की पूजा अर्चना कर नगर के प्रमुख मार्गो से कावड़ यात्रा निकाली गई! बम भोले चल रे कांवरिया शिव के धाम, डीजे की थाप पर झूमते नाचते गाते सैकड़ो की संख्या में कावड़ यात्री निकले! यात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया! उज्जैन रोड पर जय हिंद ट्रेडर्स के संचालक शिवराज सिंह फौजी द्वारा, नगर के सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह राठौड़ के पेट्रोल पंप पर, बलराम सिंह के ढाबे पर, दिलीप सिंह खींची के होटल पर, एवं कल्प कॉन्वेंट के संचालक विजय पाटीदार द्वारा चाय फलीहारी खिचड़ी, केले वितरण कर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया! यात्रा में नगर के कालू सिंह यादव, डॉ बाबू प्रजापत, भंवर सिंह राठौड़, बलराम सिंह राठौड़, जितेंद्र भाटी मुकेश शर्मा कालू चौधरी अशोक मंडवाल, अंकित सिंह चौहान, आदि युवा कावड़ यात्रा में शामिल रहे! मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का अभिषेक करेंगे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live