कानड़ थाने में थाना प्रभारी के चेंबर में घुसा साँप, बाथरूम में दिखा |

स्टाफ ने सावधानी से पकड़ाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

कानड़। सोमवार सुबह कानड़ थाने में उस वक्त हलचल मच गई जब थाना प्रभारी आर.के. दांगी अपने चेंबर में पहुंचे और दैनिक कार्यों के बाद जैसे ही बाथरूम गए, वहां एक साँप बैठा नजर आया। साँप को देखकर थाना प्रभारी ने तुरंत सतर्कता बरती और स्टाफ की सहायता से साँप को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

थाना स्टाफ ने बिना कोई हानि पहुँचाए साँप को पकड़ाकर जंगल की ओर छोड़ दिया। बारिश के इस मौसम में वन्य जीवों के रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इसी कड़ी में यह घटना भी सामने आई है।

थाना प्रभारी दांगी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप जैसे जीव गर्म व सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर इमारतों में घुस आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश में सतर्क रहें और ऐसे किसी जीव के दिखने पर तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचित करें।

बारिश में रहें सतर्क-
साँप या अन्य विषैले जीव-जंतुओं से बचाव के लिए घरों और कार्यालयों के आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें। झाड़ियों को न बढ़ने दें और फर्श पर पानी जमा न होने दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live