श्रद्धालुओं को समर्पित सेवा- भगतजी की स्मृति में जल मंदिर की स्थापना |
आगर-मालवा। अम्बिका केयर हॉस्पिटल के संचालक विशाल बनासिया द्वारा अपने दादा जी स्व. ओकारलाल बनासिया (भगतजी) की स्मृति में सामाजिक सेवा के भाव से कानड़ के देवनारायण मंदिर परिसर में जल मंदिर की स्थापना की गई है। अब इस मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
देवनारायण मंदिर पर जल मंदिर की स्थापना से पहले गर्मी और अन्य समयों में मंदिर आने वाले श्रद्धालु व आमजन को पीने के पानी की असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस नवस्थापित जल मंदिर के माध्यम से लोगों को सहज रूप से ठंडा व स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सूरज सिंह पंडा सहित स्थानीय श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने इस पुण्य कार्य की सराहना की,
इसी कड़ी में आगर नगर के अन्य प्रमुख स्थानों — महाराणा प्रताप द्वार, बस स्टैंड और पुराने शासकीय अस्पताल चौराहा पर भी आमजन की सुविधा हेतु निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। यह पहल भी विशाल बनासिया के नेतृत्व में सामाजिक सहभागिता के रूप में की गई है,
