आगर मालवा। जिला शिक्षा कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी एस. के जाटव ने रविवार देश रात्रि को एक आदेश जारी कर कहा कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए और स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने को लेकर कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक विद्यालय का अवकाश घोषित किया है। आज सोमवार को शासकीय एव अर्द्धशासकीय विद्यालयों मे अवकाश रहेगा। लेकिन शिक्षक विद्यालयों में यथावत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
