ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाई भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती |

आगर मालवा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गाँधी उपवन छावनी में राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया गया। कांग्रेसजनों ने उन्हें भारत के युवा हृदय सम्राट और सूचना क्रांति के जनक के रूप में याद किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर और प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर युग और सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में अग्रसर किया। पंचायती राज के माध्यम से गांव-गांव तक लोकतंत्र को मजबूत किया और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा।

कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित अजमेरा, अंकुश भटनागर, रऊफ मुल्तानी, हीरालाल पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में पृथ्वीराज चौहान, रईस शेख, देवेन्द्र वर्मा, पार्षद कमल जाटव, शब्बीर पटेल, भोलाराम परमार, जितेंद्र भंडारी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवराज ठाकुर, नागु सिंह, ओम शर्मा, दीपक गुर्जर, भेरूलाल यादव, दशरथ सिंह, मोहन यादव, हुसैन सेफी, विष्णु गुर्जर, प्रेम यादव, सालगराम माली, ओम यादव, अब्दुल वहाब मुल्तानी, राधेश्याम मालवीय, रघुनाथ तंवर, मदनलाल सोलंकी, राकेश यादव, पवन देवड़ा, श्याम सिंह, जाकिर भाई, राहुल मेघवाल, उदय सिंह गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, श्रीराम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ओम शर्मा ने किया तथा आभार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इमरान अली ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live