बडौद
आगर जिले के बडौद में आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सोमवार को नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तंबोली गली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर प्रकाश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष इरशाद मंसूरी, राजेंद्र जैन, राजेंद्र सिंह राजपूत ,लखन सेन,साबिर शेख ,प्रभु लाल ,कालूराम भुरू पटेल, पप्पू पठान, गोवर्धन लाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
