अमन शिशगर ने गणेश आरती में भाग लेकर कराया लड्डू प्रसाद वितरण

कानड़। सोमवार शाम नगर के झंडा चौक पर स्थापित कानड़ के राजा गणेश जी की प्रतिमा स्थल पर समाजजन एवं भक्तों की मौजूदगी में आरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के युवा अमन शिशगर ने अपने साथियों के साथ आरती में भाग लिया। आरती के उपरांत उन्होंने अपनी ओर से श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद का वितरण कराया।

नगर के युवाओं द्वारा की गई गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद प्रतिदिन आरती, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की शाम हुए प्रसाद वितरण से भक्तों में हर्ष का वातावरण रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live