नवागत कलेक्टर प्रीति यादव ने संभाला आगर जिले का कार्यभार,
पदभार ग्रहण से पहले किए माँ बगलामुखी के दर्शन
आगर जिले कि नवागत कलेक्टर प्रीति यादव ने गुरुवार को आगर जिले का पदभार ग्रहण किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले आगर के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए
और जिले की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की।
कलेक्टर प्रीति यादव इससे पहले जबलपुर नगर निगम में आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। वहाँ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण नवाचार और विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया। अब उन्हें आगर जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।
आगर लाइव
