आगर मालवा। कृषि उपज मंडी समिति आगर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार किसानों को सूचित किया गया है कि रविवार 21 सितम्बर 2025 को साप्ताहिक अवकाश तथा सोमवार 22 सितम्बर 2025 को व्यापारी एसोसिएशन आगर के आवेदन अनुसार अग्रसेन जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी आगर में नीलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा।
मडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे 21 और 22 सितम्बर को अपनी उपज मंडी प्रांगण में बिक्री हेतु न लाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान मंडी परिसर में उपज का क्रय-विक्रय कार्य स्थगित रहेगा, हालांकि एम.पी. फार्मगेट एप के माध्यम से ऑनलाइन सौदे की सुविधा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी। किसान अपनी उपज का सौदा कर संबंधित व्यापारियों को बेचकर नगद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
