एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया |

आगर मालवा। उज्जैन रोड स्थित नगर वन में भारत विकास परिषद द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, महामंत्री सुरज परिहार, मयंक राजपूत, लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव राजेश अरोड़ा, एसडीओ वन विभाग फतेह सिंह निनामा,भारत विकास परिषद के प्रांतीय सदस्य राजेश मेठी, कैलाश महेश्वरी, पुरुषोतम अग्रवाल ओर अन्य सदस्य मोजूद थे। अतिथियों ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पारस जैन ने नगर वन में पेड़ लगाने का आह्वान किया। निलेश पटेल ने 2000 पौधे लगाने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने नगर वन का नाम ‘नमो वन’ रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने समर्थन किया।

वन विभाग ने नगर वन की विकास योजना साझा की — 450 बीघा में वन विकसित होगा, चारों ओर 8 फीट की फेंसिंग, वृक्षारोपण, नक्षत्र वाटिका, मनोरंजन हेतु झूले आदि की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केयर हॉस्पिटल में मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया और वरिष्ठ सदस्य मुकेश भटनागर ने आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live