माँ बिजासन माता मंदिर परिसर का हैंडपंप खराब, नवरात्र में भक्त हो रहे परेशान

 

कानड़। शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, लेकिन मंदिर परिसर में पेयजल की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यहां का एकमात्र हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों को पानी की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भक्तो का कहना है कि नवरात्र जैसे बड़े पर्व पर नगर परिषद को पूर्व से ही व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए था, ताकि इस तरह की स्थिति न बने। खास बात यह है कि नवरात्र के दौरान कई जनप्रतिनिधि मंदिर पहुंचे, दर्शन किए और लौट गए, लेकिन किसी ने इस गंभीर समस्या को सुलझाने का प्रयास नहीं किया।

माँ बिजासन माता मंदिर कानड़ का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

नागरिकों और भक्तों ने नगर परिषद से मांग की है कि तुरंत हैंडपंप को दुरुस्त करवाया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live