धूमधाम से मनाया गया गुरु टेकचंद जी महाराज का 214वां समाधि उत्सव

 

नगर में निकला भव्य चल समारोह, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत — महाआरती व प्रसादी वितरण के साथ हुआ समापन

 

कानड़। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा समाज के आराध्य देव गुरु टेकचंद जी महाराज का 214वां समाधि उत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में बैंड-बाजों और ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाजजन गुरु महाराज के जयकारे लगाते और भजनों की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे।

 

समाज मंदिर, दर्जी सेरी से आरंभ हुआ यह चल समारोह पीपल चौक, खरंजा चौक, झंडा चौक, दयानंद मार्ग, कांकेश्वर मंदिर मार्ग से होता हुआ माताजी रोड स्थित मांगलिक भवन पहुंचा, जहां विधिवत महाआरती की गई। आयोजन की रूपरेखा समाज के तरुण संघ द्वारा तैयार की गई थी। चल समारोह में नगर सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

 

 

 

जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

 

चल समारोह का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। खरंजा चौक पर आशीष सोनी, धीरेन्द्र सोनी ने पुष्पवर्षा की। दयानंद मार्ग पर वेदकथाआयोजक समिति के विजयलक्ष्मी माली, मोहनलाल आर्य, दरबार सिंह आर्य एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश डीलर द्वारा स्वागत किया गया।

एलएसएस स्कूल के पास अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के कन्हैयालाल बीजापारी, नंदकिशोर वर्मा, नारायणसिंह मालडावदिया, राकेश बीजापारी आदि ने स्वागत किया।

नगर परिषद चौराहा पर सांसद प्रतिनिधि एवं नप अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी, पार्षद ओमप्रकाश पालीवाल, विजयलक्ष्मी माली, रमेशचंद्र सूर्यवंशी, बनेसिंह चौहान, कालूराम, भंवरलाल खजुरिया, राजेश माली, शंकर कुमावत आदि ने समाजजनों का अभिनंदन किया।

पुराना बस स्टैंड पर पंकज माली और भगवान माली ने पुष्पमाला व सरोफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

 

 

मंदिर निर्माण के बाद अब धर्मशाला निर्माण की तैयारी- 

 

कार्यक्रम के उपरांत सभी समाजजन मांगलिक भवन में एकत्रित हुए, जहां निर्माण समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल परमार ने वर्षभर की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समाज का मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, अब समाज की बड़ी धर्मशाला निर्माण योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी है।

 

सभी समाजजनों ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव का समर्थन किया और समाज की रजिस्टर्ड समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

नवगठित समिति में कन्हैयालाल परमार (अध्यक्ष), मदनलाल चौहान, कालूराम सोलंकी, कालूराम चावड़ा, मांगीलाल सोलंकी, दुर्गा प्रसाद सोलंकी, दुर्गाशंकर सोलंकी, नरेंद्र चावड़ा, दिलीप परिहार, रमेश चावड़ा, पीरूलाल जाधव, रामचंद्र राठी, रमेश पड़िहार, मुकेश सोलंकी, विष्णु प्रसाद गहलोत, अशोक सोलंकी एवं सुरेश चावड़ा को सम्मिलित किया गया।

पूर्व निर्माण समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल परमार को सर्वसम्मति से नई समिति का अध्यक्ष चुना गया।

 

चल समारोह में गुरु टेकचंद जी महाराज की सुसज्जित बग्गी में विराजमान प्रतिमा का दर्शन करते समाजजन।

चल समारोह के दौरान पुष्पवर्षा कर स्वागत करते नगरवासी।

मांगलिक भवन में आयोजित महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live