नगर पालिका आगर को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता !

स्वच्छता अभियान में स्टेट लेवल पर पाँचवीं और नेशनल लेवल पर पंद्रहवीं रैंक प्राप्त

आगर-मालवा। नगर पालिका आगर ने स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर पाँचवीं तथा राष्ट्रीय स्तर पर पंद्रहवीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से आगर नगर का नाम प्रदेश और देश, दोनों स्तरों पर गौरवान्वित हुआ है।

भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिभा बागड़ी ने नगर पालिका आगर को सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, महामंत्री मयंक राजपूत, विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश गवली व रानू राज नरवाल, तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुल फकीर, स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज तथा एस.के. वेस्ट मैनेजमेंट टीम के हेमंत बैरागी और सूरज सिंह चौहान उपस्थित रहे।

नगर पालिका आगर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता नगर के स्वच्छता एवं सतत विकास प्रयासों की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live