गौ-अभ्यारण्य सालरिया की त्रैमासिक बैठक हुई |

आगर-मालवा |   गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा संचालित श्री कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया में कलेक्टर  प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में गो-अभ्यारणय सालरिया के संरक्षक महंत रविन्द्रनंदजी महाराज जी भी उपस्थित रहे।
बैठक में पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव की कार्य प्रगति रिपोर्ट के बारे में सभी संबधित विभाग अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई। उसके बाद गो-अभ्यारण्य में आगामी कार्यों के बारे में प्रस्ताव लिए। तत्पश्चात् कलेक्टर  यादव और महंत रविन्द्रनंदजी महाराज जी ने गौ-अभ्यारण्य मे गोमाता दर्शन कर पूजन किया। गौ पूजन पूर्ण विधि विधान से श्याम जोशी द्वारा करवाया गया। इसके पश्चात् परिसर के गौसंवर्धन प्रकल्प,बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया और गोवर्ती भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम  सर्वेश यादव, गौ-अभ्यारण्य के प्रबंध न्यासी डॉ. विक्रमसिंह परिहार, अनिल राजपुरोहित, पूनमसिंह, पशुपालन विभाग श्री पंवार, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live