तीन दिवसीय स्पर्श मेला का हुआ समापन |

आगर-मालवा |

आगर मालवा कलेक्टर  प्रीति यादव के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला आगर मालवा द्वारा दिव्यांगजनों के द्वारा निर्मित उत्पाद व उनके द्वारा किए जा रहे व्यवसाय में वृद्धि एवं विक्रय को बढ़ाने एवं प्रोत्साहन हेतु 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित स्पर्श मेले का गुरूवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर भी जिले के नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए एवं विक्रय हेतु उपलब्ध सामग्री की खरीदी की गई।
सामाजिक न्याय विभाग शाखा प्रभारी  निलेश झांसिया ने बताया कि स्पर्श मेले के दौरान जिले की जनता द्वारा दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए और सजाए गए दिए , गोबर निर्मित गणेश प्रतिमा, माता लक्ष्मी जी के चरण एवं प्रतिमा,श्री यंत्र,धूप(सामरानी), रंगोली के साथ ही जैविक खाद,रोजमर्रा के जनरल आइटम के साथ ही वास्तु अनुरूप कछुआ पात्र,झूमर एवं महालक्ष्मी कलश आदि की खरीदी की गई। स्पर्श मेला के समापन अवसर पर स्पर्श मेले में सहभागी दिव्यांगजनों के उत्पादों की खरीद कर विभाग एवं डीडीआरसी के स्टाफ द्वारा दिव्यांगजनों को पूर्ण रूप से प्रोत्साहन प्रदान किया तत्पश्चात पुष्प गुच्छ एवं माला से सभी सहभागी दिव्यांगजन एवं समूह सदस्यों  राजेश मनिहारी, मोहन मालवीय समूह सदस्य सुगन बाई,बाबू बाई,रंभा बाई,राधा प्रजापत सहित दिव्यांग बच्चों यशराज प्रजापति,पिंटू वर्मा,कुलदीप बंजारा, एवं दीपेश प्रजापति आदि का सम्मान किया गया।इस अवसर पर एसएसओ सुषमा भिड़ौरिया,जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी सहित समस्त स्टाफ विशेष तौर पर उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live