मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण |
आगर-मालवा | कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार औषधी निरीक्षक रोशनी धुर्वे द्वारा नलखेड़ा में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। औषधी निरीक्षक ने नलखेड़ा तहसील क्षेत्र में न्यू पाटीदार मेडिकल स्टोर, मारुति नन्दन मेडिकल स्टोर, न्यू आरोग्यं मेडिकोज , बालाजी मेडिकल स्टोर,शुभम मेडिकल एवं रामदेव मेडिकल स्टोर आदी मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाईसेंस एवं फार्मासिस्ट की उपस्थिति देखी गई तथा मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित औषधियों के संबंध में सघन जांच की गई एवं निर्देश दिए गए। मौके पर प्रतिबंधित कफ सिरप औषधियों का कोई स्टॉक / विक्रय नही पाया गया।