धनतेरस पर आयुर्वेदिक औषधालय में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना, रोगियों को मिला उपचार व स्वास्थ्य का आशीर्वाद |

आगर मालवा। धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय आगर मालवा में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर, स्टाफ व रोगियों ने मिलकर श्रद्धाभाव से भगवान धन्वंतरि की आराधना की और देश-प्रदेश में जनस्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर वैद्य डॉ. कुलदीप सिंह कटारे एवं जाकिर मोहम्मद अंसारी सहित समस्त आयुर्वेदिक स्टाफ उपस्थित रहा। पूजा के बाद आयुर्वेदिक औषधालय में आए रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया तथा आयुर्वेद पद्धति से स्वास्थ्य लाभ के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर कटारे ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। धनतेरस का यह पर्व भगवान धन्वंतरि की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने मानवता को औषध विज्ञान का अमूल्य ज्ञान दिया।

पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालु रोगियों ने भी भाग लिया और आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली के प्रति आस्था व्यक्त की। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और औषधालय परिसर में दिव्य वातावरण में दीप प्रज्वलित किए गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live