दो दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी — 1 और 2 नवम्बर को रहेगा अवकाश । 

 

आगर मालवा। कृषि उपज मंडी समिति आगर ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि आगामी 1 नवम्बर (शनिवार) को व्यापारी एसोसिएशन, आगर के अनुरोध पर तथा 2 नवम्बर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दोनों दिन कृषि उपज मंडी आगर में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

मंडी सचिव ने बताया कि 1 नवम्बर से किसान भाई अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण आगर में विक्रय हेतु माल नहीं लाएं, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके। मंडी का नीलामी कार्य 3 नवम्बर से पुनः नियमित रूप से प्रारंभ होगा।

सचिव ने बताया कि भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय के लिए किसान अपने पंजीयन, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लेकर आएं, ताकि भुगतान की प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।

कृषि उपज मंडी समिति ने सभी किसानों से अपील की है कि वे सरकारी नियमों का पालन करते हुए, केवल अधिकृत व्यापारियों को ही उपज विक्रय करें ताकि भुगतान सुरक्षित रूप से उनके खाते में प्राप्त हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live