आगर मंडी में दो दिन रहेगा नीलामी कार्य बंद, ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे विक्रय |

आगर मालवा। कृषि उपज मंडी समिति आगर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में आगामी 08 और 09 नवंबर 2025 को नीलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। दिनांक 08 नवंबर द्वितीय शनिवार बैंक अवकाश एवं 09 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने से लगातार दो दिन कृषि उपज मंडी आगर में नीलामी कार्य नहीं होगा।

कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे इन दो दिनों में मंडी प्रांगण में अपनी उपज विक्रय हेतु लेकर न आएं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा एम.पी. फार्मगेट एप के माध्यम से ऑनलाइन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

मंडी सचिव ने बताया कि जिन कृषक बंधुओं को अवकाश के दौरान उपज विक्रय करनी हो, वे एम.पी. फार्मगेट एप के जरिए अनुमोदित व्यापारियों को उपज बेचकर नकद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
8 व 9 नवंबर को आगर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

किसान एमपी फार्मगेट एप से ऑनलाइन उपज विक्रय कर सकेंगे।

मंडी परिसर में इन दो दिनों के दौरान कोई नीलामी कार्य नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live