विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 3 दिसम्बर को |

आगर मालवा 
कलेक्टर  प्रीति यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला आगर मालवा द्वारा 3 दिसम्बर 2025 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर निःशक्त व्यक्तियों की प्रतिभा एवं सामर्थ्य प्रदर्शन हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य शिविर का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय निकायों एवं जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता से संपन्न होगा।
इस अवसर पर विकासखण्ड स्तर पर चयनित उत्कृष्ट दिव्यांग प्रतिभागियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता उपरांत प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम बुधवार, 3 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, नवीन सामुदायिक भवन, कम्पनी गार्डन, सारंगपुर रोड,आगर मालवा में आयोजित होगा। जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता इच्छुक दिव्यांगजन आवश्यक जानकारी हेतु सामाजिक न्याय विभाग के दिव्यांगजन शाखा प्रभारी  निलेश झासिया (मो. 9977028670) से संपर्क कर सकते हैं।सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक  विजय चौरसिया ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live