बाल विवाह उन्मूलन हेतु 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

आगर मालवा |
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक देशभर में 100 दिवसीय इन्टेंसिव थीम आधारित अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जिला आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में, जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजीव गुप्ता तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती मनीषा चौबे के नेतृत्व में एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम सूदवास में वन स्टॉप सेंटर आगर मालवा द्वारा बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सावित्री परमार एवं काउंसलर  प्रिया सोलंकी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, 181 महिला हेल्पलाइन तथा वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध विभिन्न सहायता सेवाओं जैसे पुलिस सहायता, विधिक परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहयोग एवं अस्थायी आश्रय की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई। इसके साथ ही बच्चों के साथ जागरूकता गतिविधियाँ भी कराई गईं। जिससे कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण एवं प्रभावी बनाया जा सका।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक  आनंदीलाल नागर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के इस प्रयास की सराहना की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live