वैराग्य कबीर जनकल्याण संस्था की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न

परसोली (आगर मालवा)। वैराग्य कबीर जनकल्याण संस्था, संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय बैठक दिनांक 25 दिसंबर 2025 को भहन्त चरणदास जी के मठ, परसोली में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में देश–प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे महन्तों, संतों एवं साधुजनों ने सहभागिता की।
बैठक में सर्वसम्मति से सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व न्यायाधीश (शाजापुर–देवास) को वैराग्य कबीर जनकल्याण संस्था, संपूर्ण भारत का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त नानुरामजी खकवाणा साहेब एवं उपस्थित संतों की सहमति से लालजीरामजी मालवीय, पूर्व विधायक आगर को मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान समाजहित, आध्यात्मिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा भविष्य में संस्था की गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित महन्त एवं संतगण—महन्त नानुरामजी खकवाणा साहेब (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूरजपुर),महन्त गिरवर साहेब (बांसवाड़ा, राजस्थान),महन्त निर्भयदास साहेब (प्रतापगढ़),महन्त रामसरन साहेब (धारघर, मुंबई, महाराष्ट्र),महन्त बालकदास साहेब (भयच, गुजरात),महन्त नरेश साहेब (दिल्ली),महन्त पुष्कर साहेब,महन्त परवीन साहेब,महन्त मोनवी साहेब (कानड़, मधुरा खेड़ी, मध्यप्रदेश),महन्त रतनदास साहेब (बीराखेड़ी, देवास),महन्त परममनोहर साहेब (खजुरिया कनका, सोनकच्छ, देवास),महन्त करुणा साहेब (नेवली फाटा, देवास),महन्त राम साहेब (टुकराल),महन्त अनुराग साहेब (झलारा), महन्त कंगनाथ साहेब (रामपुर भुडवास),महन्त गोपालदास साहेब (बकखेड़ी, राजगढ़),महन्त चरणदास साहेब (परसोली),महन्त प्रेमदास साहेब (कोडकिया, राजगढ़),महन्त बंसीदास जी (परसुखेड़ी, आगर),महन्त ज्ञानदास जी (चोमा),महन्त रतनदास जी (शाजापुर),महन्त राजाराम साहेब (अन्तवाल, देवास),महन्त ग्यानीदास साहेब (पादा जागीर, देवास),महन्त आनंददास साहेब (कढ़ाई),महन्त शीतलदास साहेब (देवास) सहित बड़ी संख्या में संत, भक्तजन एवं माता–बहनें उपस्थित रहीं।
उपस्थित संतों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के माध्यम से सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
