अनोखा ,चप्पल चोर, मामला, अधिकारी की चप्पल चोरी, थाने पहुंचा आवेदन

रिपोर्ट, निकुंज महेश्वरी नलखेड़ा 

 

नलखेड़ा/आगर मालवा । जिले के मां बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस बार चोरी किसी आम श्रद्धालु की नहीं, बल्कि एक अधिकारी की चप्पल की हुई। घटना के बाद मामला सीधे थाने तक पहुंच गया और विधिवत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 3:15 बजे आगर जिले के बड़ागांव में पदस्थ नायब तहसीलदार दर्शन के लिए मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन से पूर्व उन्होंने अपनी चप्पल रसीद काउंटर के पास निर्धारित स्थान पर उतारी थी। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर चप्पल गायब मिली। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई और पूछताछ के दौरान उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार की। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी नलखेड़ा को लिखित आवेदन देकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में चप्पल और अन्य सामान चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं। कई श्रद्धालुओं की चप्पलें पहले भी गायब हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में लोग इसे छोटी घटना मानकर नजरअंदाज कर देते हैं और थाने तक मामला नहीं पहुंचता।

इस बार एक अधिकारी के साथ घटना होने से मामला औपचारिक रूप से दर्ज कराने की प्रक्रिया तक पहुंच गया है। शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि आम लोगों की शिकायतों को भी इसी गंभीरता से लिया जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

इनका कहना।।।।

थाना प्रभारी नागेश यादव का कहना हे कि चप्पल चोरी का आवेदन मिला हे।जांच कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live