कानड़ में झंडा चौक की जाम नालियों की हुई सफाई, दवा छिड़काव के निर्देश

 

कानड़। नगर में प्रतिदिन नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है, लेकिन झंडा चौक एवं माता जी रोड पर बनी नालियां कई दिनों से कचरे से भरी पड़ी थीं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही थी।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के सीएमओ शिव सिंह चौहान ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां नालियों में पानी का बहाव रुक रहा है, वहां तत्काल सफाई कराई जाए और दवाई का छिड़काव भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बढ़ती गर्मी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे बीमारियों की आशंका रहती है। ऐसे में समय रहते नालियों की सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव जरूरी है।

नियमित सफाई से घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सुचारू रहेगी और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों पर भी नियंत्रण रहेगा। साथ ही रमजान माह को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम बहुल वार्डों में प्रतिदिन विशेष साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live