कपिलधारा कुए को लेकर माँगी थी 10 हजार की रिश्वत , लोकायुक्त ने रंगेहाथ दबोचा

 

आगर मालवा । उज्जैन लोकायुक्त टीम ने ग्राम पंचायत सिरपोई के सचिव राजेश तिवारी को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है आवेदक दशरथ सिंह चौहान निवासी सिरपोई, तहसील बड़ौद के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन देकर शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत सिरपोई का सचिव राजेश तिवारी उससे कपिलधारा कूप योजना के अंतर्गत कूप की राशि स्वीकृत कराने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसपर आवेदक ने उज्जैन लोकायुक्त को शिकायत पर प्रमाणित होने पर आज दिनांक को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुप्ता पैट्रोल पंप आगर के सामने मथुरा टी स्टाल पर राजेश तिवारी को दशरथ सिंह चौहान से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live