तंवर बने उपभोक्ता समिति के जिलाध्यक्ष

 

जागरूक उपभोक्ता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार अमोनिया ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष सी एस ठाकुर की अनुशंसा पर हिम्मत सिंह जामली (आगर ) को समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। तंवर को जिला अध्यक्ष बनने पर इष्ट मित्रों ने बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार माना। तंवर ने बताया की जागरूक उपभोक्ता समिति के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। समय-समय पर ब्लॉक लेवल पर और जिले में जागरूकता शिविर का आयोजन कर जानकारी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live