डीएफओ ने वन क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

 

आगर मालवा 25 नवंबर/ सुसनेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले समीपस्थ ग्राम पंचायत गणेशपुरा के वन क्षेत्र में आज शुक्रवार को शाजापुर डीएफओ मयंक चाँदीवाल ने गणेशपुरा वन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र के आसपास पौधे का निरीक्षण कर उनकी देखरेख संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गणेशपुरा वन क्षेत्र में पेड़ पौधे की तारीफ भी की गई एवम पेड़ पौधे के महत्व को भी समझाया तथा साथ ही पर्यावरण सरंक्षण का वन समिती सदस्यों को संकल्प दिलाया और आस्था मूलक के कार्यों पर विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डीएफओ मयंक चांदीवाल के साथ रेंजर पराग सेनानी, सरपंच अनिल गोस्वामी, वन समिती अध्यक्ष महेश गोस्वामी, वनरक्षक सुरेश प्रजापति, वन रक्षक कनीराम परमार, संजय कारपेंटर, जगदीश गिरी, चौकीदार वाहिद शाह, गोविंद माली आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live