ग्राम पंचायत राजाखेड़ी के रोजगार सहायक को प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही करने को लेकर हटाया

 

आगर मालवा। आगर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाखेड़ी में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ मनोहर लाल मेघवाल को जनपद पंचायत आगर के सीईओ ने तत्काल प्रभाव से हटा कर आगामी आदेश तक जनपद कार्यालय आगर में पदस्थ किया। जनपद कार्यालय से 13 दिसंबर को निकले आदेश में बताया कि, रोजगार सहायक मेघवाल ने पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में जांच प्रचलित होने पर, और अन्य कार्य को लेकर शिकायतें थी। उसी को लेकर कार्रवाई की जाना सामने आया है। हम आपको बता दें कि ग्राम पंचायत राजाखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनियमितता सामने होना आई है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत भी लगातार मिल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live