मुकेश ने पुरुष नसबन्दी करवार परिवार नियोजन में अपना फर्ज निभाया

आगर मालवा। जिले के रायपुरिया निवासी मुकेश गेहलोत ने परिवार नियोजन अन्तर्गत पुरूष नसबंदी करवाकर अपना फर्ज निभाया है। मुकेश ने बिना चीरा, बिना टांका के पुरूष नसबंदी की आसान विधि से बेहद प्रसन्न होकर अन्य पुरूषों को भी इस विधि का अपनाकर परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ाने का संदेश दिया है।
मुकेश कहते हैं कि उनको उप स्वास्थ केन्द्र रायपुरिया के पुरूष स्वस्थ्य कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण सिलोरिया ने प्रेरित किया एवं शासन निर्देशानुसार जनसंख्या नियंत्रण हेतु आयोजित किए जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में बताया। वे कहते है की आज 16 दिसंबर को जिला चिकित्सालय आगर में एनएसवी सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ अधिकारी डॉ. एस. एस. मालवीय द्वारा सफल नसबंदी ऑपरेशन किया गया। मुकेश कहते हैं कि आज उन्होंने परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी का फर्ज निभाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live